Get App

कांग्रेस के कार्यक्रम में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाए जाने पर बवाल, BJP ने लगाया 'वोट बैंक की राजनीति' करने का आरोप

Assam Congress News: कांग्रेस पदाधिकारी बिधु भूषण दास दक्षिणी असम की बराक घाटी के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल की बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद असम में एक राजनीतिक विवाद छिड़ गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 5:22 PM
कांग्रेस के कार्यक्रम में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाए जाने पर बवाल, BJP ने लगाया 'वोट बैंक की राजनीति' करने का आरोप
Assam Congress News: यह घटना कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी बैठक के दौरान हुई

Assam Congress News: असम में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाए जाने पर सियासी बवाल मच गया है। 27 अक्टूबर को श्रीभूमि जिले में पार्टी बैठक के दौरान कांग्रेस नेता विधु भूषण दास ने बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला...' गाया। इसके बाद असम में एक राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस के नेता असम में सेवा दल की आधिकारिक बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह घटना इंदिरा भवन में पार्टी की श्रीभूमि जिला समिति द्वारा आयोजित कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी बैठक के दौरान हुई। श्रीभूमि की सीमा बांग्लादेश से लगती है। यहां बंगाली भाषी की आबादी अच्छी-खासी है। इस घटना की भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी आलोचना की है।

बीजेपी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। बीजेपी विधायक कृष्णेंदु पॉल ने इस कृत्य की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस "हमेशा बांग्लादेश और बांग्लादेशियों के प्रति सहानुभूति रखती है।" असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने दास को X पर राष्ट्रगान गाते हुए दिखाने वाला वीडियो शेयर किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस वर्षों से बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़ी रही है। इसने अपने शासन के दौरान इन घुसपैठियों को बसने में मदद की। और अब, कांग्रेस आधिकारिक तौर पर पार्टी के मंच से उनका समर्थन कर रही है और उसके नेता बांग्लादेश का राष्ट्रगान गा रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें