पाकिस्तान को पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की ठोस तैयारी शुरू हो गई है। (FTG in) बीती रात पंजाब के फिरोजपुर कैंटोनमेंट एरिया में कंप्लीट ब्लैकआउट का रिहर्सल किया गया। फिरोजपुर में रविवार की रात को युद्ध जैसा माहौल रहा। पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। पुलिस सड़कों पर और चौकों पर खड़ी रही और आने जाने वाले वाहनों को रोक कर उनकी लाइट बंद कराई गई, ताकि आसमान से नीचे कुछ भी नजर ना आए।
जगह-जगह पुलिस ने लोगों को अनाउंसमेंट करके घरों की बिजली बंद करने को कहा। जनरेटर और इनवर्टर से जलने वाली लाइटें बंद करने के लिए कहा गया। इस तरह का माहौल पैदा किया गया कि जब युद्ध हो रहा हो तो आसमान में दुश्मन का जहाज उड़ भी रहा हो तो उसको नीचे कुछ भी नजर ना आए। लोगों ने जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग दिया और खुद ही अपनी सोलर लाइटें, जनरेटर और इनवर्टर की लाइटें आधा घंटा बंद रखीं।
इतना ही नहीं सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान को कोई मौका ना मिले इसके लिए हथियारों का ठोस इतंजाम भी किया जा रहा है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि फिरोजपुर कैंटोनमेंट में कंप्लीट ब्लैकआउट का रिहर्सल किया गया है। भारत ने रूस से Igla-S मिसाइल खरीदी हैं। सेना ने 48 लॉन्चर और 90 VSHORADS (IR) के लिए टेंडर जारी किया है। जल्द Laser Beam-Riding VSHORAD खरीदने की तैयारी है।
कई ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज में प्रोडक्शन जोरों पर है। पुणे की म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (Munitions India Limited) में लंबी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बंगाल की गन और सेल कंपनी (Gun & Shell Factory) कोसीपोर में भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। चिनाब नदी पर बगलिहार बांध से पानी की सप्लाई रोक दी गई है। पाकिस्तान से सीधे या थर्ड पार्टी से होने वाले इंपोर्ट पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए भारत के एयरस्पेस बंद कर दिए गए हैं।
उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पर जल्द कठोर कार्रवाई का भी साफ संकेत दिया है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में जो आप चाहते हैं वो जरूर होगा।