Get App

Su-30 MKI Crash: जोरहाट से उड़ान के बाद क्रैश हुआ सुखोई-30, वायुसेना के दो पायलटों की मौत

Su-30 MKI Crash: भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार (6 मार्च) को बताया कि असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। ट्रेनिंग के दौरान विमान गुरुवार शाम को जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 11:23 AM
Su-30 MKI Crash: जोरहाट से उड़ान के बाद क्रैश हुआ सुखोई-30, वायुसेना के दो पायलटों की मौत
जोरहाट से उड़ान के बाद क्रैश हुआ सुखोई-30, वायुसेना के दो पायलटों की मौत

Su-30 MKI Crash: भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार (6 मार्च) को बताया कि असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। ट्रेनिंग के दौरान विमान गुरुवार शाम को जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारतीय वायु सेना ने एक पोस्ट में कहा, “Su-30 विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर भारतीय वायु सेना गहरा शोक व्यक्त करती है। इस दुख की घड़ी में भारतीय वायु सेना के सभी जवान शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।”

अधिकारी ने दी जानकारी

गुवाहाटी में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विमान का मलबा शुक्रवार को मिला। एक अधिकारी ने PTI को बताया कि भारतीय वायु सेना की सर्च और रेस्क्यू टीम ने नागरिक और पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों की सहायता से घटनास्थल तक पैदल चलकर लगभग 1 बजे मलबा खोज निकाला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें