Sukma Naxal Free: छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला नक्सलवाद से मुक्त, दो महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर, AK-47 और घातक हथियार बरामद

Sukma Naxal Free: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा सुकमा के पुलिस अधीक्षक (SP) किरण जी चव्हाण ने मंगलवार को की। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं नक्सिलयों ने आत्मसमर्पण किया है।

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 12:58 PM
Story continues below Advertisement
छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला नक्सलवाद से मुक्त, दो महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर

Sukma Naxal Free: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा सुकमा के पुलिस अधीक्षक (SP) किरण जी चव्हाण ने मंगलवार को की। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं नक्सिलयों ने आत्मसमर्पण किया है। ये दोनों महिलाएं नक्सली संगठन की कंपनी नंबर 8 की सदस्य थीं और इन पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आज, 31 मार्च 2026 को, सुकमा जिले में दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया और उनका पुनर्वास किया गया। वे नक्सली संगठन की कंपनी नंबर 8 की सदस्य थीं। उन पर 16 लाख रुपये का इनाम था..."

नकदी और हथियार बरामद


उन्होंने आगे बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान हथियार और नकदी बरामद की गई। "उनके पास से 6 ऑटोमेटिक हथियार, जिनमें एक INSAS LMG, दो AK-47 और तीन अन्य हथियार शामिल हैं, साथ ही लगभग 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए..."

उन्होंने कहा, "आज के आत्मसमर्पण के बाद, सुकमा जिले को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त घोषित कर दिया गया है।"

लगातार प्रयासों का नतीजा

इस घटना के बारे में बताते हुए SP ने कहा कि पिछले दो सालों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए लगातार अभियानों और अंदरूनी इलाकों में शिविरों की स्थापना के कारण यह संभव हो पाया है।

उन्होंने आगे कहा, "...यह उपलब्धि पिछले दो सालों के लगातार प्रयासों का नतीजा है, जिसके दौरान सुरक्षा बलों ने आंतरिक क्षेत्रों में शिविर स्थापित किए और निरंतर अभियान चलाए, जिसकी वजह से 90 से अधिक नक्सली मारे गए..."

600 से अधिक नक्सली गिरफ्तार, 800 ने किया आत्मसर्पण

SP चव्हाण ने आगे कहा, "600 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और लगभग 800 अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया है और उनका पुनर्वास किया जा चुका है..."

चव्हाण ने क्षेत्र में सुरक्षा और विकास में आए सुधारों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि आंतरिक क्षेत्रों तक पहुंच अब आसान हो गई है और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा "सुकमा के अंदरूनी इलाकों में अब सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है। कई अंदरूनी इलाकों तक पहुंच खोल दी गई है, और लगभग 60 सड़कों पर विकास कार्य वर्तमान में जारी है।"

SP ने आगे कहा, कई अन्य विकास परियोजनाएं भी लागू की जा रही हैं। विशेष रूप से खेलों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। आने वाले दिनों में, पुलिस और सुरक्षा बल जनता के विकास के लिए सहयोग जारी रखेंगे।”

बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म

इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है और यह क्षेत्र अब प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर हुई बहस का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, “आज बस्तर से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है। बस्तर के हर गांव में एक स्कूल स्थापित करने का अभियान चलाया गया। क्षेत्र के हर गांव में राशन की दुकान खोलने का अभियान भी चलाया गया।”

प्रत्येक तहसील और पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्थापित किए गए हैं। लोगों को आधार कार्ड और राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं और उन्हें अब पांच किलोग्राम अनाज मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Visit Assam: पीएम मोदी ने असम के चाय बागान का किया दौरा! महिला मजदूरों के साथ तोड़ी पत्तियां, सेल्फी भी ली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।