Sunjay Kapur Estate War: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की विरासत को लेकर छिड़ी पारिवारिक कानूनी जंग अब और भी तीखी हो गई है। अभी कुछ ही दिन पहले अदालत ने आपसी सुलह की सलाह दी थी, लेकिन इस 'एस्टेट वॉर' में सुलह के बजाय तकरार बढ़ती दिख रही है। प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में ₹20 करोड़ का सिविल मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है।
