Get App

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में हमला, माला पहनाने के बाद युवक ने मारा थप्पड़, देखें VIDEO

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य पर यह हमला उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार (6 अगस्त) को हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, मौर्य को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। युवक ने उन्हें माला पहनाने के बाद पीछे से थप्पड़ मार दिया। यह घटना एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां आरोपी स्वामी प्रसाद को माला पहनाने के लिए आगे बढ़ा और फिर अचानक उनपर हमला कर दिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 2:06 PM
Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में हमला, माला पहनाने के बाद युवक ने मारा थप्पड़, देखें VIDEO
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर हमला करने की कोशिश हुई

Swami Prasad Maurya: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर उत्तर प्रदेश में हमला हुआ है। यह हमला रायबरेली में बुधवार (6 अगस्त) को हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, मौर्य को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि उन्हें लगा नहीं। युवक ने उन्हें माला पहनाने के बाद पीछे से थप्पड़ मार दिया। यह घटना एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां आरोपी स्वामी प्रसाद को माला पहनाने के लिए आगे बढ़ा और फिर अचानक उनपर हमला कर दिया। स्वामी प्रसाद मौर्या रायबरेली में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों की मौजूदगी में आरोपी युवक ने पीछे से आकर उन्हें तमाचा जड़ दिया। मौके पर मौजूद स्वामी के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने पहले आरोपी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली के सिविल लाइंस एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान समर्थक उनका माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। उसने पीछे से उनके सिर पर थप्पड़ मार दिया। मौर्य के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बचाव किया और उपद्रवियों की पिटाई कर दी। इस घटना से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासन पर अराजकता को बढ़ावा देने और गुंडों को खुली छूट देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि करणी सेना के सदस्यों का हाथ इस हमले में है। उन्होंने दावा किया कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें