Tamil Nadu Fireworks Factory Blast: दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हुआ। बता दें कि ये विस्फोट इतना बड़ा था कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी है। जानकारी के मुतकाबिक, इस हादसे में अब तक 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल इस धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। इससे पहले 1 जून 2025 को शिवकाशी में बड़ा हादसा हुआ था। एक जून को शिवकाशी में एक पटाखा फैक्टी में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा इलाका ही दहल उठा था।
बता दें कि तमिलनाडु के शिवकाशी को भारत की ‘पटाखा राजधानी’ के रूप में जाना जाता है। शिवकाशी में ही मुर्गा छाप पटाखों का कारखाना भी है। शिवकाशी वो जगह है, जहां भारत की 90% से अधिक पटाखों को बनाया जाता है। यहां पहले भी पटाखा फैक्ट्री में कई जानलेवा हादसे होते रहे हैं। इस साल यह पांचवा बड़ा हादसा है। वहीं साल 2024 के मई में हुए ऐसे ही एक भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।