India-EU Deal: यूरोपीय यूनियन (EU) से आने वाली कारों के आयात पर भारत टैरिफ में भारी कटौती की योजना बना रहा है। यह भारत और ईयू के बीच लंबे समय से इंतजार किए जा रहे FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) का हिस्सा है। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार तक इसका ऐलान किया जा सकता है। प्रस्तावित सौदे के तहत भारत की योजना ईयू में बनी कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर 40% तक लाने की है जोकि अभी 110% के रिकॉर्ड हाई लेवल पर है। अगर ऐसा होता है तो यह देश के हैवी प्रोटेक्टेड ऑटोमोबाइल मार्केट को खोलने के लिए अहम कदम होगा।।
