तेलंगाना में स्थानीय निकायों चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को नगर पालिकाओं और नगर निगमों के चुनावों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य में 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों में चुनाव कराए जाएंगे। इन निकायों के कुल 2,996 वार्डों में भी चुनाव प्रक्रिया शामिल है। बता दें कि, इन चुनावों में कुल 52.43 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे।
