हर 5 लीटर पर 30 से 60ml कम पेट्रोल! फ्यूल ले रहे हैं तो पंप वालों की ये बदमाशी जान लें और सतर्क रहें

Petrol Pump Scam Rajasthan: अगर आप भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय मीटर पर ‘0’ देखकर संतुष्ट हो जाते हैं, तो आपको जगाने के लिए यह खबर काफी है। जी हां, दरअसल राजस्थान से एक ऐसा “साइलेंट स्कैम” सामने आया है, जो पहली नजर में पकड़ में नहीं आता था।

अपडेटेड May 18, 2026 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
हर 5 लीटर पर 30 से 60ml कम पेट्रोल! फ्यूल ले रहे हैं तो पंप वालों की ये बदमाशी जान लें

Petrol Pump Scam Rajasthan: अगर आप भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय मीटर पर ‘0’ देखकर संतुष्ट हो जाते हैं, तो आपको जगाने के लिए यह खबर काफी है। जी हां, दरअसल राजस्थान से एक ऐसा “साइलेंट स्कैम” सामने आया है, जो पहली नजर में पकड़ में नहीं आता था। स्क्रीन पर मीटर तो पूरा चल रहा था, लेकिन असल में गाड़ी की टंकी में उतना ईंधन नहीं पहुंच रहा था, जितना दिखाया जा रहा था।

राजस्थान में उपभोक्ता मामलों के विभाग की औचक छापेमारी में इस गड़बड़ी का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में 7 शहरों में फैले इस नेटवर्क का पता चला, जहां कई पेट्रोल पंपों पर सिस्टम से छेड़छाड़ की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि कई पंप हर 5 लीटर पर 30 ML तक कम पेट्रोल-डीजल दे रहे थे। विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए राज्यभर के 25 पेट्रोल पंपों के 43 नोजल जब्त कर उन्हें सील कर दिया है।


जानिए कैसे कट रही थी आपकी जेब?

जांच में यह बात सामने आई कि कुछ पेट्रोल पंप संचालक आधुनिक तकनीक और नोजल में छेड़छाड़ करके हर 5 लीटर पर करीब 30 से 60 मिलीलीटर तक कम ईंधन दे रहे थे। यह मात्रा देखने में बहुत छोटी लगती है और आम ग्राहक को इसका अंदाजा भी नहीं होता। लेकिन जब दिनभर में हजारों वाहन यहां ईंधन भरवाते हैं, तो यह “छोटी-छोटी कटौती” मिलकर एक बड़े खेल में बदल जाती है, जो हर महीने लाखों रुपये के नुकसान का कारण बनती है।

विभागीय आकलन के मुताबिक, सिर्फ इन 25 चिन्हित पेट्रोल पंपों के जरिए ही ग्राहकों की जेब से हर महीने करीब 4 लाख रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही थी।

इन 7 शहरों के पेट्रोल पंप पर गिरी गाज

  • सिरोही: यहां के 7 पेट्रोल पंपों (रामपीर, पवन, करणी, देवनगरी, पार्वती दरिया, सुरेन्द्र जितेन्द्र और भगवती फिलिंग) पर 40 से 50 ML की शॉर्ट डिलीवरी मिली। यहां हर महीने करीब 90 से 360 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को लगभग 1.14 लाख रुपए का चून लग रहा था।
  • नागौर (11 नोजल जब्त): 4 पेट्रोल पंपों (नंदलाल राजेश कुमार, गुलाबदास आत्माराम, मारवाड़ और आर एल सिहाग) के 11 नोज़ल जब्त किए गए। यहां हर महीने करीब 54 से 378 लीटर तक कम पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा था। जिससे उपभोक्ताओं को लगभग 97 हजार की चपत लगाई जा रही थी।
  • अलवर (5 नोजल बंद): सिंघल और चौधरी सर्विस स्टेशन पर हर महीने 5 नोजल बंद किए गए। यहां 30 से 60 एमएल तक कम डिलीवरी पाई गई। 648 लीटर तक कम ईंधन तौला जा रहा था, जिससे 91 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है।
  • पाली (5 नोजल बंद): मा आई जी, पूजा एचपी, पार्श्व एनर्जी और कछवा बस सर्विसेज पर भी करीब 55 हजार रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी सामने आई।
  • सीकर (4 नोजल बंद): सीएसआरबी फिलिंग स्टेशन (नायरा) पर हर महीने लगभग 216 लीटर तक शॉर्ट डिलीवरी पकड़ी गई।
  • भीलवाड़ा (4 नोजल सील): दीपक पेट्रोलियम, शिव इंडियन ऑयल और श्री श्याम फिलिंग स्टेशन में भी ईंधन कम देने का मामला सामने आया।
  • बीकानेर- (तीन नोजल सीज): संजय सिटी फिलिंग स्टेशन के तीन नोजल सीज किए गए। यहां भी 30-30 मिलीलीटर कम डिलीवरी का मामला सामने आया। विभाग ने 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

उपभोक्ताओं के लिए विभाग की सलाह

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि पेट्रोल भरवाते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें:

मीटर की रीडिंग ध्यान से देखें। 5 लीटर टेस्ट माप से जांच करवाने का अधिकार इस्तेमाल करें। हमेशा रसीद लें। जल्दबाजी और भीड़ में खास सावधानी रखें। कम डिलीवरी का शक हो तो तुरंत शिकायत करें।

यह भी पढ़ें: Air India: हड़ताल से रुकी रही एयर इंडिया फ्लाइट, एक घंटे तक विमान में ही फंसे रहे पैंसेंजर...भड़के लोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।