Delhi Weather Today: 8 जून को दिल्लीवासियों को बारिश या मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज पूरे दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। शहर में दिन भर आसमान साफ रहने से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की आशंका है।
