Mansa Devi Mandir Haridwar: हरिद्वार के मां मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से मचा कोहराम, PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख

Mansa Devi Mandir Haridwar: श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच फैली अफवाह बनी मौत का कारण। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया। प्रशासन का कहना है कि राहत कार्य जारी है ।

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
हरिद्वार के प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में रविवार को भगदड़ मच गई जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हुए। बताया जा रहा है कि भगदड़ की वजह करंट लगने की अफवाह बनी।

रविवार को हरिद्वार के प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में एक बेहद दुखद हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर की सीढ़ियों पर करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस और प्रशासन के अनुसार, यह घटना मंदिर के रास्ते में करीब 100 मीटर नीचे हुई। हरिद्वार के SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में अफवाह को भगदड़ की वजह माना जा रहा है। घायल लोगों में से 35 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद कर रहा है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

करना पड़ रहा है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।