Mumbai Accident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दर्दनाक घटना खबर सामने आई है। यहां पढ़ने वाले IIT बॉम्बे के तीन छात्र, जो सूर्योदय देखने के लिए लोनावला गए थे, वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी कार एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से टकरा गई, जिसके बाद कार कई बार पलट गई और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल एग्जिट के पास सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई।
