Get App

UP Weather Alert: यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, 6°C तक गिरेगा तापमान

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का कहर जारी है। मंगलवार, 7 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश ने आमजन को परेशानी में डाल दिया है। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 08, 2026 पर 8:25 AM
UP Weather Alert: यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, 6°C तक गिरेगा तापमान
यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, 6°C तक गिरेगा तापमान

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का कहर जारी है। मंगलवार, 7 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश ने आमजन को परेशानी में डाल दिया है। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर और बरेली सहित कई जिलों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

8 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में आसमानी आफत देखने को मिलेगी। इस दौरान बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। अनुमान है कि आज प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में 60 किमी की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं (ऑरेंज अलर्ट)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें