Mumbai Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिस वजह से IMD ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। AccuWeather के मुताबिक, शहर में आज, 4 जून को कुछ देर धूप खिली रहेगी, फिर बादल छा जाएंगे। दोपहर तक मौसम काफी गर्म हो जाएगा और हवाएं चलने लगेंगी। इसके अलावा, दिन में हल्की बारिश की भी संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
