IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 9 मई 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वी भारत के राज्यों, विशेषकर बिहार में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है, जहां 80 किमी/घंटा की रफ्तार से 'थंडरस्क्वॉल' (भीषण तूफान) आने की आशंका है। वहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के राज्यों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।
