पश्चिम बंगाल में I-PAC पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। गुरुवार (8 जनवरी) को कोलकाता में पॉपुलर पॉलिटिकल कंसलटेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस पर ED की छापेमारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने इसे 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' बताते हुए राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर शाम 4 बजे से ही तृणमूल समर्थक सड़कों पर उतर आए।
