LPG Price Today: तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा इस महीने की शुरुआत में कीमतों में भारी बढ़ोतरी करने के बाद गुरुवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि प्रमुख शहरों में घरेलू गैस की दरें स्थिर रहीं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के नए संशोधन के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 है। मुंबई में यह दर ₹3,024 है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में यह क्रमशः ₹3,202 और ₹3,237 है।
