Get App

Toll plaza News: अब बिना बैरियर पर रुके ऑटोमैटिक कट जाएंगे पैसे... इस टोल प्लाजा पर शुरू होगा MLFF टोलिंग सिस्टम, ऐसे करेगा काम

Karnal toll plaza: करनाल जिले में स्थित बस्तारा टोल प्लाजा इस महीने मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लगने के बाद बैरियर-फ्री होने वाला है। यानी अब हरियाणा में टोल टैक्स भरने के लिए गाड़ियों को बैरियर पर रुकना नहीं पड़ेगा। यहां ऑटोमैटिक टोल कट जाएगा। इससे दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 6:46 PM
Toll plaza News: अब बिना बैरियर पर रुके ऑटोमैटिक कट जाएंगे पैसे... इस टोल प्लाजा पर शुरू होगा MLFF टोलिंग सिस्टम, ऐसे करेगा काम
Karnal toll plaza: हरियाणा का करनाल टोल प्लाजा एक हफ्ते में बैरियर-फ्री हो जाएगा

Karnal toll plaza: अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो आपको जल्द ही एक बड़ी राहत मिलने वाली है। हरियाणा के करनाल जिले में स्थित बस्तारा टोल प्लाजा इस महीने मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लगने के बाद बैरियर-फ्री होने वाला है। यानी अब टोल टैक्स भरने के लिए गाड़ियों को बैरियर पर रुकना नहीं पड़ेगा। यहां ऑटोमैटिक टोल कट जाएगा। इससे दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि MLFF टोलिंग सिस्टम लागू होने के बाद बस्तारा भारत का दूसरा ऐसा हाईटेक टोल प्लाजा होगा, जहां ऑटोमैटिक पैसा कट जाएगा। यह सिस्टम हाई-परफॉर्मेंस रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) रीडर्स और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों के जरिए FASTag और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से बिना किसी रुकावट के इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन को मुमकिन बनाएगा।

भारी कमर्शियल गाड़ियों की आवाजाही की वजह से इस टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम एक आम बात है। बस्तारा टोल मैनेजर मुकेश शर्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि डिवाइस लगाने का काम चल रहा है, जिसके बाद बूथ और बैरियर हटा दिए जाएंगे। इसके 26 जनवरी तक काम शुरू होने की संभावना है।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बताया कि MLFF से फी प्लाजा पर गाड़ियों को बिना रोके टोल कलेक्शन आसान हो जाएगा। इससे जाम और यात्रा का समय कम होगा। फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ेगी और प्रदूषण कम होगा। साथ ही NHAI के लिए टोल रेवेन्यू कलेक्शन भी बेहतर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें