Get App

Mathura: वृन्दावन में हुआ बड़ा नाव हादसा...10 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Mathura: केशी घाट के पास हुए इस हादसे में अब तक 22 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और 8 पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, अभी पूरे हालात का आकलन किया जा रहा है, ताकि यह साफ हो सके कि कितने लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और कितनों की इस दुखद घटना में जान गई है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 7:33 PM
Mathura: वृन्दावन में हुआ बड़ा नाव हादसा...10 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार 10 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हुआ है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार 10 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हुआ है। धार्मिक नगरी वृन्दावन में एक नाव पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस नाव में पंजाब से आए पर्यटक सवार थे। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है और इसमें कुछ लोगों की मौत हो गई है। अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी श्रद्धालु थे जो वृन्दावन में दर्शन पूजन करने आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

चल रहा था पुल के मरम्मत का काम

केशी घाट के पास हुए इस हादसे में अब तक 22 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और 8 पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, अभी पूरे हालात का आकलन किया जा रहा है, ताकि यह साफ हो सके कि कितने लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और कितनों की इस दुखद घटना में जान गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक पोंटून पुल बना हुआ है, जिसकी हालत पहले से खराब थी। इस पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती अंदाजा है कि यह हादसा शायद इसी मरम्मत कार्य की वजह से हुआ हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें