Delhi pollution: नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में जहरीली हवा के कारण दम घुटने की समस्या बनी हुई है, जहां 40 प्रदूषण निगरानी स्टेशनों में से 16 ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) स्तर को "गंभीर" श्रेणी में दर्ज किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार, 19 दिसंबर को सुबह 7:05 बजे तक दिल्ली का AQI स्तर 387 दर्ज किया गया। वहीं, बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी सख्त कदम लागू कर दिए हैं।
