Mumbai traffic advisory: गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले रोमांचक टी20 सेमीफाइनल से पहले, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर मरीन ड्राइव क्षेत्र के आसपास लगने वाले जाम के बारे में यात्रियों को सावधान किया है। बुधवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को चुनें।
