Gujarat Bus Accident: गुजरात में दर्दनाक हादसा, टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 यात्री जिंदा जले

Gujarat Bus Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। DSP एसएस भदोरिया ने इस घटना की जानकारी दी।

अपडेटेड May 14, 2026 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
गुजरात में दर्दनाक हादसा, टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 यात्री जिंदा जले

Gujarat Bus Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 4 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए और घायल हो गए। DSP एसएस भदोरिया ने इस घटना की जानकारी दी

बस डामर से भरे टैंकर से टकराई

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस. एस. भदौरिया के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई। प्राइवेट लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी। बस अपने आगे चल रहे डामर से भरे एक टैंकर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में तुरंत भीषण आग लग गई।


बस में 40 लोग थे सवार

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घटना के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

डिप्टी कलेक्टर HT मकवाना ने कहा कि प्राइवेट बस और डामर से भरे टैंकर के बीच हुई टक्कर में चार यात्री जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं।

4 यात्री की जिंदा जलकर मौत

मकवाना ने बताया कि घायलों को राजकोट सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटीला रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: LPG Price Today: LPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? तुरंत चेक करें शहरवार नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।