LPG Price Today: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। LPG और दूसरे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है। हालांकि, केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि देश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनके शहर में गैस सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है।
यूपी में 14 मई 2026 को 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग ₹900 से ₹950 के बीच हैं। जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार के पार चला गया है।
लखनऊ में LPG सिलेंडर ₹950.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,194.50 का मिल रहा है। आगरा में LPG सिलेंडर ₹925.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,125.50 का मिल रहा है। अलीगढ़ में LPG सिलेंडर ₹931.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,130.00 का मिल रहा है। गाजियाबाद में LPG सिलेंडर ₹910.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,260.50 का मिल रहा है। प्रयागराज में LPG सिलेंडर ₹965.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,224.00 का मिल रहा है।
दिल्ली में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है, जबकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने परिवारों को एक साथ LPG कनेक्शन और सब्सिडी वाले घरेलू LPG कनेक्शन रखने से रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
14 मई को 14.2 किलो LPG सिलेंडर के रेट
14 मई को 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट
14 मई को प्रमुख शहरों में CNG की कीमतें
14 मई को प्रमुख शहरों में PNG की कीमतें
मार्च के अंत में जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, PNG के घरेलू LPG कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं को अपने LPG कनेक्शन सरेंडर करने होंगे। PNG के उपभोक्ता नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए आवेदन भी नहीं कर सकते। अगर कोई परिवार उपलब्धता के बावजूद PNG में LPG कनेक्शन नहीं लेता है, तो तीन महीने बाद LPG की सप्लाई बंद हो जाएगी। जिन परिवारों के पास पाइपलाइन से गैस की सुविधा है, उन्हें जून तक अपना LPG कनेक्शन छोड़ना पड़ सकता है।
इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी की 15 मई को UAE यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा LPG और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में सहयोग बढ़ाने के लिए दो समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
यह दौरा संयुक्त अरब अमीरात द्वारा पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से बाहर निकलने की घोषणा के बाद हो रहा है। मोदी और राष्ट्रपति अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों को अस्थिर कर दिया है, और तेहरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी से एक महत्वपूर्ण पारगमन मार्ग प्रभावित हुआ है, जिससे होकर दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत पेट्रोलियम सप्लाई होती है।