Get App

Celebi ने सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द किए जाने को दिल्ली HC में दी चुनौती, उधर मुंबई एयरपोर्ट ने Indothai को सौंपे ग्राउंड हैंडलिंग ऑपरेशंस

Celebi ने अपनी फाइलिंग में कहा कि उसका मेजॉरिटी कंट्रोल वैश्विक तौर पर जानीमानी कंपनियों के पास है और इन कंपनियों का ओरिजिन तुर्किये में नहीं है। सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया 9 हवाई अड्डों- मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा, अहमदाबाद और चेन्नई में सर्विसेज देती थी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 16, 2025 पर 10:15 PM
Celebi ने सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द किए जाने को दिल्ली HC में दी चुनौती, उधर मुंबई एयरपोर्ट ने Indothai को सौंपे ग्राउंड हैंडलिंग ऑपरेशंस
भारत-पाकिस्तान संघर्ष में तुर्किये के पाकिस्तान के साथ खड़े होने के चलते उसके बहिष्कार की मांग उठ रही है।

भारत के नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दिया है। यह एक ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी है। इस फैसले को सेलेबी ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी ने तर्क दिया है कि बिना किसी कारण के "अस्पष्ट" राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए उसका सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द किया गया है।

तुर्किये स्थित सेलेबी की एक यूनिट सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया 9 हवाई अड्डों- मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा (GOX), अहमदाबाद और चेन्नई में सर्विसेज देती थी। भारत-पाकिस्तान संघर्ष में तुर्किये ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया है और ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हाल के हमलों की आलोचना की है। भारत पर हमलों में पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर तुर्किये के ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

3791 नौकरियां होंगी प्रभावित

तुर्किये के इस रुख के बाद भारत में उसके खिलाफ जनाक्रोश बढ़ रहा है। तुर्किये के बहिष्कार की मांग उठ रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया ने दिल्ली हाई कोर्ट से उसका सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द किए जाने के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया है। कंपनी को बिना कोई चेतावनी दिए फैसला जारी किया गया। कंपनी ने तर्क दिया कि इससे 3,791 नौकरियां और निवेशकों का विश्वास प्रभावित होगा। इस बीच नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि सेलेबी के साथ काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी को जारी रखने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें