नोएडा में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया.यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का शटरिंग गिरने से तीन मजदूर उसमें दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -144 की है। घटना सुबह की बताई जा रही है।
