Get App

Ghaziabad Sisters Suicide: 'दो स्टेप सीढ़ी, 50 टास्क और ‘सॉरी’ नोट...' गाजियाबाद में तीन बहनों के 9वीं मंजिल से कूदने पर फैली सनसनी

Ghaziabad Sisters Suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने घर की बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच कर रही पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि बीच वाली बहन इस घटना में “लीडर” की भूमिका निभा रही थी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 1:48 PM
Ghaziabad Sisters Suicide: 'दो स्टेप सीढ़ी, 50 टास्क और ‘सॉरी’ नोट...' गाजियाबाद में तीन बहनों के 9वीं मंजिल से कूदने पर फैली सनसनी
'दो स्टेप सीढ़ी, 50 टास्क और ‘सॉरी’ नोट...' गाजियाबाद में तीन बहनों के 9वीं मंजिल से कूदने पर फैली सनसनी

Ghaziabad Sisters Suicide: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने घर की बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच कर रही पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि बीच वाली बहन इस घटना में “लीडर” की भूमिका निभा रही थी और घटना से ठीक पहले यह भी सामने आया की दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या किसी ऑनलाइन कोरियन टास्क-बेस्ड गेम का इस घटना से कोई संबंध है, जिसने लड़कियों को ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया हो।

यह घटना लगभग 2:30 बजे घटी, जिससे परिवार और आसपास के इलाके में सदमा फैल गया। जांचकर्ताओं ने बताया कि बहनों ने कथित तौर पर कूदने के लिए एक छोटी दो सीढ़ियों वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया था। इस विवरण की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसका गेम के कथित अंतिम टास्क में दिए गए निर्देशों से कोई संबंध है या नहीं।

एक अधिकारी ने कहा, "यह आकस्मिक नहीं लगता। हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें