Get App

Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश से जुड़े दो आतंकी ढेर

Jammu-Kashmir : जानकारी के मुताबिक, ये एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि चटरू के जंगल क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। इनपुट मिलने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि सैफुल्लाह नाम का एक खतरनाक आतंकवादी भी इस मुठभेड़ में शामिल था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 4:07 PM
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश से जुड़े दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि आतंकवादी चटरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में 'त्राशी-I' ऑपरेशन के दौरान मारे गए और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें दो एके-47 राइफलें भी शामिल हैं।

दो आतंकी हुए ढेर

जानकारी के मुताबिक, ये एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि चटरू के जंगल क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। इनपुट मिलने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि सैफुल्लाह नाम का एक खतरनाक आतंकवादी भी इस मुठभेड़ में शामिल था। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें