प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों तक पद पर बने रहने का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही वे भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। इस ऐतिहासिक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग पड़ाव पर दिग्गज नेता डॉ करण सिंह ने पीएम मोदी के इस सफर और उनकी लीडरशिप पर अपने विचार साझा किए हैं।
