Get App

दिल्ली अग्निकांड का सबसे दर्दनाक पहलू! परिवार के 8 लोगों की गई जान, ये जाने बिना ही दुनिया से अलविदा कह गए राधेश्याम अग्रवाल

Malviya Nagar Fire: राधेश्याम अग्रवाल फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण साकेत के एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती थे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में परिवार के लोग गुरुग्राम स्थित अपने घर से अस्थायी रूप से हौज रानी के इस होटल में रहने आ गए थे, ताकि अस्पताल के करीब रहकर उनकी देखभाल कर सकें

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 12:59 PM
दिल्ली अग्निकांड का सबसे दर्दनाक पहलू! परिवार के 8 लोगों की गई जान, ये जाने बिना ही दुनिया से अलविदा कह गए राधेश्याम अग्रवाल
Delhi Fire: दिल्ली अग्निकांड का सबसे दर्दनाक पहलू! परिवार के 8 लोगों की गई जान, ये जाने बिना ही दुनिया से अलविदा कह गए राधेश्याम अग्रवाल

दिल्ली के हौज रानी स्थित एक B&B होटल में लगी भीषण आग ने एक पूरे परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में अपने आठ रिश्तेदारों को खोने वाले 76 साल के राधेश्याम अग्रवाल का भी मंगलवार सुबह निधन हो गया।

सबसे दुखद बात यह रही कि राधेश्याम अग्रवाल अपनी आखिरी सांस तक इस बात से अनजान रहे कि उनकी पत्नी, बेटा, बहू और पोतियां समेत पूरा परिवार आग की उस भयावह घटना में जान गंवा चुका है।

राधेश्याम अग्रवाल फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण साकेत के एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती थे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में परिवार के लोग गुरुग्राम स्थित अपने घर से अस्थायी रूप से हौज रानी के इस होटल में रहने आ गए थे, ताकि अस्पताल के करीब रहकर उनकी देखभाल कर सकें।

लेकिन किसे पता था कि यही फैसला पूरे परिवार पर मौत बनकर टूट पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें