Get App

तीन घंटे का दौरा और भारत-UAE के बीच हुए ये अहम समझौते, डिफेंस डील पर भी बनी बात

INDIA-UAE : भारत और UAE के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक फ्रेमवर्क समझौते की दिशा में काम करने पर सहमति बनी है। इसके लिए दोनों देशों ने एक लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, अंतरिक्ष क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 9:46 PM
तीन घंटे का दौरा और भारत-UAE के बीच हुए ये अहम समझौते, डिफेंस डील पर भी बनी बात
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान आज यानी 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान आज यानी 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने उनका पालम एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। । यह मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है, क्योंकि उनका पूरा भारत दौरा बहुत छोटा है। कुल मिलाकर वे भारत में सिर्फ करीब तीन ही रुके ।

बता दें कि शेख मोहम्मद बिन जायद की यह कोई ट्रांजिट विज़िट नहीं है। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान खास तौर पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए ही UAE से भारत आए। अगर दूरी की बात करें, तो अबू धाबी से नई दिल्ली की उड़ान में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगता है। यानी वे करीब डेढ़ घंटे की बैठक के लिए छह घंटे से ज्यादा की यात्रा की। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने रविवार को बताया कि शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं।

करीब दो घंटे का रहा दौरा

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को शाम 4:20 बजे नई दिल्ली के एयर फोर्स स्टेशन पालम पहुंचे। इसके बाद शाम 4:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आधिकारिक आवास पर दोनों नेताओं के बीच बैठक शुरू हुई। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चलेगी और UAE के राष्ट्रपति शाम 7.30 बजे भारत से रवाना हो गए। नई दिल्ली में उतरने से लेकर अबू धाबी के लिए उड़ान भरने तक, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कुल 3 घंटा भारत में रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें