Get App

Al Nahyan Visit India: भारत पहुंचे UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद, दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने किया स्वागत

UAE President Visit India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (19 जनवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। वे सिर्फ दो घंटे के भारतीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर जोर दिया जाने की उम्मीद है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 5:59 PM
Al Nahyan Visit India: भारत पहुंचे UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद, दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने किया स्वागत
UAE President Visit India: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दिल्ली पहुंच चुके हैं

UAE President Visit India: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दो घंटे के छोटे दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर जोर दिया जाएगा। पीएम मोदी का खुद एयरपोर्ट पहुंचना इस बात का संकेत है कि भारत अल नाहयान की यात्रा को कितना महत्व देता है।

UAE के राष्ट्रपति की यात्रा के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि व्यापार और निवेश, रक्षा उद्योग सहयोग और ऊर्जा पहलों पर भारतीय नेतृत्व के साथ वार्ता होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी दोनों देशों के नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान चर्चा होने की संभावना है।

क्यों अहम है ये दौरा?

UAE राष्ट्रपति का यह दौरा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के समय हुआ है। इसमें ईरान-अमेरिका के खराब रिश्ते, गाजा में जारी अस्थिरता और यमन में सऊदी अरब और UAE से जुड़ा संघर्ष शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान कई MoU पर साइन होने की भी उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें