महाराष्ट्र की राजनीति बदलने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे एक साथ आ गए हैं। 20 साल बाद दोनों भाइयों का एक साथ आना महाराष्ट्र की राजनीति में बदलाव का संकेत है। 5 जुलाई को मुंबई के वर्ली डोम में दोनों भाइयों ने बड़ी रैली को संबोधित किया। राज ठाकरे ने अपने पुराने अंदाज में रैली को संबोधित किया। मराठी एकता के नाम पर उन्होंने लोगों के मन को छूने की कोशिश की।
