केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव रेप केस के दोषी और बीजेपी से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत को चुनौती दी है। यह जमानत दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दी थी। सूत्रों के मुताबिक, CBI ने कहा कि उसने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों का अध्ययन कर लिया है। इसके बाद एजेंसी ने यह फैसला लिया कि आरोपी कुलदीप सेंगर की सज़ा निलंबित कर ज़मानत देने के फैसले के खिलाफ जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट में SLP (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की जाएगी।
