उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तीन लड़कों पर एक छोटे बच्चे का भरोसा जीतकर उससे करीब 85 लाख रुपए के गहने ठगने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बच्चे को मोमो खिलाकर उससे गहने ले लिए। यह मामला रामपुर करखाना थाना क्षेत्र का है। लड़के के पिता विमलेश मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि देवरिया-कसया रोड पर डुमरी चौराहा के पास मोमो की दुकान चलाने वाले तीन युवक उनके बेटे से दोस्ती कर गए थे और बाद में गहने लेकर फरार हो गए।
