Get App

UP Encounter: यूपी STF को बड़ी सफलता! 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला कुख्यात शार्प शूटर आशु उर्फ ​​मोंटी एनकाउंटर में ढेर

UP Encounter: अधिकारियों ने गुरुवार (2 मार्च) को बताया कि 50 हजार रुपये के इनामी शार्पशूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कई जिलों में हत्या, हत्या की कोशिश और डकैती समेत कई जघन्य मामलों के लगभग 36 मुकदमे दर्ज थे। आशु पहली बार 2010 में हत्या की एक मामले में जेल गया था, उसी दौरान वह उधम सिंह गैंग के संपर्क में आया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 9:28 AM
UP Encounter: यूपी STF को बड़ी सफलता! 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला कुख्यात शार्प शूटर आशु उर्फ ​​मोंटी एनकाउंटर में ढेर
UP Encounter: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला इनामी शार्पशूटर आशु उर्फ ​​मोंटी एनकाउंटर में ढेर हो गया है

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 50 हजार रुपए के इनामी शार्पशूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। यह कार्रवाई एसटीएफ मेरठ यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मारा गया अपराधी कुख्यात उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है। वह लंबे समय से यूपी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, आशु चड्ढा पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और रंगदारी समेत कुल तीन दर्ज गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार (1 अप्रैल) रात हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर कलां गांव का रहने वाला आशु सिविल लाइंस इलाके में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या की कोशिश और मुरादाबाद के एक कारोबारी से कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

रंगदारी मामले में चल रहा था फरार

हाल ही में मोंटी मुरादाबाद के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। एसटीएफ को उसकी लोकेशन के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में आशु चड्ढा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें