Get App

UP IMD Rain alert: हीटवेव के हाहाकार के बाद अब यूपी में आया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने का भी खतरा

UP IMD Rain alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। अगले 48 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 4:28 PM
UP IMD Rain alert: हीटवेव के हाहाकार के बाद अब यूपी में आया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बिजली गिरने का भी खतरा
UP IMD Rain alert: यूपी के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है

UP IMD Rain alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ लू (Heatwave) के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। अगले 48 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई तक वर्षा और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी।

28 अप्रैल: पश्चिमी यूपी में वज्रपात की चेतावनी

तेल आंधी की आशंका: मंगलवार 28 अप्रैल की सुबह से बुधवार यानी 29 अप्रैल की सुबह के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें