Get App

मुस्लिम लड़की से शादी, माता-पिता की हत्या, आरी से टुकड़े कर नदी में फेंके, जौनपुर में दिल दहला देना वाला डबल मर्डर!

Jaunpur Double Murder: 13 दिसंबर को अंबेश की बहन वंदना ने जौनपुर के जफराबाद पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके माता-पिता और भाई लापता हैं। वंदना ने बताया कि अंबेश ने 8 दिसंबर को उसे फोन किया और कहा कि उनके माता-पिता झगड़े के बाद घर से चले गए हैं और वह उन्हें ढूंढने जा रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 12:43 PM
मुस्लिम लड़की से शादी, माता-पिता की हत्या, आरी से टुकड़े कर नदी में फेंके, जौनपुर में दिल दहला देना वाला डबल मर्डर!
UP के जौनपुर के अंबेश ने अपने पिता श्याम बहादुर और मां बबीता की बेरहमी से हत्या कर दी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस एक 60 साल से ज्यादा उम्र के दंपति की तलाश में जुटी थी, लेकिन इस खोज में जो उसे हाथ लगा वो बेहद ही खौफनाक और दुख पहुंचाने वाला था। पुलिस ने एक जघन्य डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाई, जिसमें एक पिता के हठ पर बेटा का क्रोध एक भयानक त्रासदी का कारण बना। इंजीनियर अंबेश को अपने माता-पिता 62 साल के श्याम बहादुर और 60 साल की बबीता की कथित तौर पर हत्या करने, उनके शरीर को आरी से काटकर टुकड़े-टुकड़े नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

NDTV के अनुसार, पुलिस ने बताया कि अंबेश और उसके माता-पिता के बीच उसकी मुस्लिम पत्नी को लेकर झगड़े चल रहे थे, जिसे उन्होंने घर में स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। अंबेश और उसकी पत्नी ने आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया था और उसे गुजारा भत्ता देने के लिए पैसों की जरूरत थी।

जब उसने अपने पिता से पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर इनकार कर दिया। यही बात उनके झगड़े का कारण बनी, जिसका नतीजा ये हुआ कि उसने माता पिता को मौत के घाट उतार दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें