Bareilly Violence: बरेली हिंसा के बाद तौकीर रजा के सहयोगियों पर बुलडोजर एक्शन, दामाद मोहसिन खान गिरफ्तार

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के मामले में गिरफ्तार इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के सहयोगियों से जुड़ी 8 अवैध संपत्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली हिंसा के बाद मंगलवार को तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

अपडेटेड Sep 30, 2025 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
Bareilly Violence: बरेली हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन का सख्त एक्शन जारी है

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली प्रशासन ने पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के सहयोगियों से जुड़ी 8 अवैध संपत्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली हिंसा के बाद मंगलवार को तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोहसिन, तौकीर रजा के बड़े भाई मन्नानी मियां का दामाद है। मोहसिन के गैराज पर बुलडोजर चल रहा है। साथ ही मोहसिन रजा के आवास पर भी बुलडोज़र चलाया गया। उसका रिसॉर्ट भी सील कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) और जिला प्रशासन की टीम ने फाइक एन्क्लेव, जगतपुर और पुराने शहर के इलाकों में एक संयुक्त अभियान चलाया। चिह्नित की गई इमारतों के बारे में आरोप है कि वे बगैर नक्शा पास कराए बनवाई गई हैं। इनमें से कुछ इमारतें सरकारी और सीलिंग की जमीन पर निर्मित कराई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फाइक एन्क्लेव हाल के वर्षों में अपराधियों के लिए एक पनाहगाह के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले, गैंगस्टर अतीक अहमद के साले सद्दाम से जुड़े एक परिसर को यहां सील किया गया था। उन्होंने बताया कि अब तौकीर के सहयोगी फरहत और मोहम्मद आरिफ के भी इसी तरह की गतिविधियों से जुड़े होने का पता चला है।


BDA के अधिकारियों ने कहा कि आरिफ और उसके सहयोगियों ने सरकारी जमीन, सड़कों और सीलिंग क्षेत्रों पर अतिक्रमण किया था। उन्होंने बताया कि आरिफ से जुड़े होटल और लॉन स्काईलार्क, फहम लॉन और फ्लोरा गार्डन को अवैध निर्माण बताते हुए पिछले रविवार को सील कर दिया गया।

बीडीए के उपाध्यक्ष डॉक्टर मणिकंदन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "सरकारी और सीलिंग की जमीन पर अवैध निर्माण को छोड़ा नहीं जाएगा। नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी" इस बीच, बरेली नगर निगम ने पहलवान साहब की दरगाह के ऊपर बनी दुकानों सहित कई दुकानों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया है। आरोप है कि ये दुकानें भी बिना अनुमति के बनाई गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन सड़क और जमीन पर अतिक्रमण के लिए आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रहा हैजिला प्रशासन ने तौकीर के सहयोगियों और उनके करीबी नेटवर्क पर निगरानी बढ़ा दी हैप्रशासन को उन पर सामुदायिक कार्यक्रमों की आड़ में गैरकानूनी गतिविधियों के लिए फंडिंग करने और रणनीति बनाने का संदेह है

यह कार्रवाई 26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसक झड़पों के बाद की गई हैशुक्रवार की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र में एक मस्जिद के बाहर 2,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थीइसके बाद पथराव हुआ और लाठी चार्ज में कई लोग तथा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- Pawan Singh: बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह की BJP में जोरदार वापसी! गृहमंत्री अमित शाह से मिले भोजपुरी सुपरस्टार

पुलिस ने इस मामले में अब तक 180 नामजद और 2,500 अज्ञात लोगों के खिलाफ 10 FIR दर्ज की हैंइनमें मौलाना तौकीर रजा खान, उनके सहयोगियों और 60 से ज्यादा अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया हैभड़काऊ कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए जिले में इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद हैं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।