UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। बुलंदशहर के एक गांव में हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। जिले के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज अदा करने का मामला सामने आने के बाद तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
