Get App

Jio Platforms IPO अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल, शेयर मिले या नहीं, ऐसे करें चेक

Jio Platforms IPO Allotment Status: रिकॉर्डतोड़ बोली मिलने के बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है। शेयरों की लिस्टिंग कल 28 अक्टूबर को है। शेयर आपको मिले या नहीं, या अलॉटमेंट के मुकाबले कितने शेयर मिले हैं, इसका डायरेक्ट लिंक और स्टेपवाइज प्रोसेस यहां दिया जा रहा है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 8:51 AM
Jio Platforms IPO अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल, शेयर मिले या नहीं, ऐसे करें चेक
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 अक्टूबर तक खुला था।

Jio Platforms IPO Allotment Status: ₹30 हजार करोड़ के आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल हो चुका है। निवेशकों के रिकॉर्डतोड़ रिस्पांस के बाद अब इसके शेयरों की कल 28 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में एंट्री होनी है। इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे और ₹10.3 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ यह देश की तीन सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शुमार हो सकती है। आपको इसके शेयर मिले या नहीं, या कितने शेयर मिले, इसका स्टेटस बीएसई, एनएसई और रजिस्ट्रार की साइट पर चेक कर सकते हैं, जिसका लिंक और स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।

Jio Platforms IPO Allotment Status: डायरेक्ट लिंक्स

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के तहत शेयर मिले या नहीं, ये इन तीन आधिकारिक लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें