उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस बार मामला इतना अजीब है कि इसे जो भी सुनेगा वो हैरान हो जाएगा। आगरा में एक पुलिस अफसर ने चोरी के आरोपी को पकड़ने की जगह खुद कोर्ट की जज को ही आरोपी बना डाला। पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) ने उद्घोषणा (Proclamation) में आरोपी का नाम लिखने की बजाय मजिस्ट्रेट का नाम ही दर्ज कर दिया।
