UP Viral News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार (20 मई) को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा से आए एक युवक को सरयू नदी में स्नान के दौरान मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा के परी चौक इलाके का निवासी दीपक (30) अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने उमरी बेगमगंज आया था। इस दौरान वह अन्य परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी में स्नान करने गया था।
