UP में कल का मौसम 11 जून: पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, इन 46 जिलों में 80kmph रफ्तार वाले अंधड़े के लिए रहें तैयार

मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून को उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की निरंतर रफ्तार से आंधी आएगी, जो झोंकों में बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे की भयानक रफ्तार पकड़ सकती है। इन जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बवंडर जैसी स्थिति रहेगी

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 7:42 PM
UP में कल का मौसम 11 जून: पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, इन 46 जिलों में 80kmph रफ्तार वाले अंधड़े के लिए रहें तैयार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने उत्तर प्रदेश के लिए 11 जून का वेदर बुलेटिन जारी किया है। 11 जून को करीब-करीब पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिलेगा। राज्य के सभी जिलों में बारिश के साथ, कई जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) के साथ ही ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर पश्चिमी, मध्य और बुंदेलखंड के 46 जिलों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला भयानक आंधी-बवंडर तबाही मचा सकता है, जबकि बाकी जिलों में भी 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है।

इन 46 जिलों में 80kmph रफ्तार का भयानक बवंडर (प्रचंड थंडरस्कॉल)

मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून को उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की निरंतर रफ्तार से आंधी आएगी, जो झोंकों में बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे की भयानक रफ्तार पकड़ सकती है। इन जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बवंडर जैसी स्थिति रहेगी:


प्रभावित जिले: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच।

लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत इन जिलों में 70kmph की आंधी

यूपी के बाकी हिस्सों में भी आंधी का असर थोड़ा ही कम रहेगा। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं-

मध्य यूपी और अवध क्षेत्र: राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर।

पूर्वांचल और प्रयागराज क्षेत्र: प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और संत रवि दास नगर (भदोही)।

अन्य प्रभावित जिले: कासगंज, एटा, मैनपुरी, शाहजहांपुर और बदायूं।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट

आंधी और आकाशीय बिजली के साथ-साथ मौसम विभाग ने फसलों और वाहनों को नुकसान पहुंचाने वाली ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी बड़ी चेतावनी दी है। यूपी के जिन जिलों में ओले गिरने की संभावना सबसे अधिक है, वे इस प्रकार हैं-

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

एक हिसाब से देखें तो 11 जून को उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून पूर्व की इस भीषण हलचल के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी और लू से तो राहत मिल जाएगी, लेकिन आंधी-तूफान के कारण सुरक्षा जोखिम बढ़ गए हैं-

पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें: 70 से 80 किमी प्रति घंटे की हवाएं कमजोर पेड़ों, साइनबोर्ड और बिजली के खंभों को उखाड़ सकती हैं। आंधी के दौरान इनके पास न खड़े हों।

वज्रपात से बचें: कड़कने वाली बिजलीके समय खुले मैदानों, खेतों या छतों पर जाने से बचें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें।

वाहनों को सुरक्षित पार्क करें: ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए अपने वाहनों को किसी शेड या सुरक्षित स्थान के नीचे पार्क करें ताकि शीशे टूटने से बच सकें।

कल का मौसम 11 जून: इन 20 राज्यों में IMD ने दिया भारी बारिश का अलर्ट, हरियाणा-दिल्ली से यूपी तक इन इलाकों आएगा 80kmph वाला बवंडर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।