Get App

कल का मौसम 12 मई: यूपी के 38 से ज्यादा जिलों में 50kmph की रफ्तार से आंधी संग बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ये अपडेट

IMD Weather Forecast 12 May: मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2026 पर 8:59 PM
कल का मौसम 12 मई: यूपी के 38 से ज्यादा जिलों में 50kmph की रफ्तार से आंधी संग बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ये अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

IMD Thunderstorm Rain Alert: उत्तर प्रदेश में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 12 मई के लिए प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से उत्तर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 38 से अधिक जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की रफ्तार कुछ झोंकों में 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है।

इन 38+ जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें