अगर भारत रूसी तेल के मुद्दे पर सहयोग नहीं करता है तो अमेरिका, भारत से अपने यहां आने वाले सामान पर टैरिफ बढ़ा सकता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पब्लिक एड्रेस में कही है। ट्रंप ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह चाहते हैं कि भारत, रूस से तेल की खरीद बंद कर दे। ट्रंप ने इस चेतावनी को भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड बातचीत से जोड़ा। ट्रंप ने भारत को लेकर रिपोर्टर्स के सामने यह भी कहा, '...वे असल में मुझे खुश करना चाहते थे... PM मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह एक अच्छे आदमी हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना जरूरी था। वे ट्रेड करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।'
