ईरान और अमेरिका बीच जारी जंग को अब एक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस जंग का असर अब पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत समेत पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल और एलपीजी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं ईरान जंग के बीच भारत को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। जिस होर्मुज में पूरी दुनिया के जहाज फंसे हैं, वहां से भारत आसानी से अपने जहाज बारी-बारी से निकाल रहा है। भारत का एक और जहाज ‘ग्रीन आशा’ सुरक्षित रूप से होर्मुजको पार कर गया है। संघर्ष शुरू होने के बाद से इस रास्ते से गुजरने वाला यह नौवां भारतीय टैंकर है। जानकारी के अनुसार, ‘ग्रीन आशा’ एक एलपीजी (LPG) टैंकर है।
