Trump-Xi Summit: दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच बीजिंग में हुई ऐतिहासिक मुलाकात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी समकक्ष जिनपिंग इस बात पर सहमत हो गए हैं कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच दोनों नेताओं की यह सहमति वैश्विक शांति के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है।
