Get App

पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये के बीच हुआ 'मुस्लिम NATO' डील, तो जेडी वेंस ने लगाया PM मोदी को फोन, क्या हुई बात?

PM Modi Speaks With JD Vance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात की। इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने 'मक्का' रक्षा समझौता किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 09, 2026 पर 7:43 AM
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये के बीच हुआ 'मुस्लिम NATO' डील, तो जेडी वेंस ने लगाया PM मोदी को फोन, क्या हुई बात?
100% tariffs on India: पीएम मोदी और जेडी वेंस के बीच हुई इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है

PM Modi Speaks With JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार (8 अगस्त) रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। इस दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने उभरती प्रौद्योगिकियों और अहम खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। पीएम मोदी ने वेंस और उनकी पत्नी उषा को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी को वेंस का यह फोन तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते पर साइन होने के बाद आया है। इस समझौते को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक नए क्षेत्रीय गठबंधन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात हुई। हमने प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।"

PM मोदी ने कहा, "मैंने वेंस और उनकी पत्नी को उनके बेटे के जन्म पर बधाई दी तथा पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।" भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी और वेंस ने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की।

बयान में कहा गया, "उन्होंने व्यापार, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।" इसमें कहा गया. "दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।" अमेरिकी पक्ष ने अभी तक बातचीत के बारे में कोई डिटेल्स नहीं दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें