2 पत्नी और 18 बच्चे...यूपी में पूर्व प्रधान को गर्लफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट, आशिकी का खौफनाक अंत

बताया जा रहा है कि मुन्ना के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को बोरे में डालकर सबूत छिपाने के लिए नहर में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुमन को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 12:36 PM
Story continues below Advertisement
उत्तर प्रदेश में 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रिश्तों के मकड़जाल का एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी। इस सनसनीखेज हत्या से इलाके में डर का माहौल बन गया है। यहां एक नहर से गांव के पूर्व प्रधान मुश्ताक गुलशन उर्फ मुन्ना का शव बोरे में बंद मिला। वह 18 मार्च से लापता थे। पुलिस जांच में पता चला कि इस वारदात को उनकी कथित प्रेमिका सुमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

प्रेमिका ने मिलकर की हत्या 

बताया जा रहा है कि मुन्ना के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को बोरे में डालकर सबूत छिपाने के लिए नहर में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुमन को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 18 मार्च को मुश्ताक गुलशन के लापता होने के बाद मंधाता थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुस्तका की दो पत्नियां और 18 बच्चे हैं, जो एक साथ रहते हैं। जब पूर्व प्रधान घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अब जब उनका शव मिल गया है, तो यह मामला गुमशुदगी से बदलकर हत्या की जांच में तब्दील हो गया है।


मृतक की दो पत्नियां और 18 बच्चे 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस की टीमें पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या क्यों और कैसे की गई। इस हत्या के बाद मृतक का परिवार गहरे सदमे में है। मिश्रपुर गांव के पूर्व प्रधान मुश्ताक गुलशन के परिवार में उनकी दो पत्नियां और कुल 18 बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, उनकी पहली पत्नी किस्मतुल निशा से नौ बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी अंबिया बानो से भी नौ बच्चे हैं। दोनों परिवार एक साथ रहते थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए, जहां चारों तरफ दुख और मातम का माहौल था। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।